फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जानकारी होते ही कारागार प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रसड़ा निवासी कैदी राकेश तिवारी (35) डीपी एक्ट में 2016 से निरुद्ध था। बुधवार को कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। कैदी की हालत खराब होने पर जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बाबत इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक संतोष सिंह ने बताया कि संभवत: कैदी ने जहर खाया है, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसने क्या खाया है, यह पता नहीं चल पाया है। जेल अधीक्षक, प्रशांत कुमार मौर्या ने बताया कि कैदी डीपी एक्ट में 2016 में निरुद्घ है और एक साल पहले भी फरार हुआ था। बुधवार को जहर खाया था। फूड प्वाइजनिंग है या अन्य कोई, इसे चिकित्सक भी अज्ञात प्वाइजनिंग बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें