फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालिकाओं को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बलिया पुलिस की महिला सुरक्षा और एंटी रोमियो टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

गांवों, कस्बों, विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिला चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए किसी भी असहज स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा ,साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित आदि जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें