फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन पहले गायब हुईं दो किशोरियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुईं दो किशोरियों को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। किशोरियों का मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 जून की रात में किशोरियां शौच के लिए गांव के बाहर गईं थी और गयाब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद एक किशोरी के पिता ने कोरंटाडीह चौकी में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। बुधवार को भरौली गोलम्बर के पास से कोरन्टाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने दोनों किशोरियों को बरामद कर परिजनों को सूचना दी। कोरन्टाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरियों से जानकारी ली जा रही है कि इस दौरान वह किसके साथ थीं और कहां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें