फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने पति के बाद परिवार को छोड़ा, पुलिस ने कराई प्रेमी से शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। प्रेमी संग रहने की जिद पर पहले पति, फिर मायके वालों को छोड़ने वाली एक महिला की पुलिस ने शनिवार को प्रेमी के साथ थाने के बगल में स्थिति दुर्गा मंदिर में करवा दी। देर तक चली पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों की शादी कराई। पुलिस के समझाने पर दोनों के परिवार वाले भी इसमें शामिल हुए। मामला हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी के एक गांव की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में करीब पांच वर्ष से एक युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम कर रहे थे। इसी बीच युवती का विवाह परिजनों ने अन्यत्र कर दिया। इसके बाद भी दोनों का प्यार जारी रहा। अंतत: युवती पति को छोड़ मायके आ गई। उसके परिवार वाले फिर उसकी शादी कहीं और कराने की फिराक में थे, लेकिन इसकी भनक उसे लगी तो उसने अपने प्रेमी के अलावा अन्य किसी से शादी से इंकार कर दिया। दोनों ओर से पंचायतों का दौर जारी था।
इसी बीच मामला शनिवार को रामगढ़ पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलवाया और समझाया। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हुए तो पुलिस चौकी के बगल में स्थित मां दुर्गा भवानी के मंदिर में पंडित रामानंद तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी। इस मौके पर पुलिस के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज रामगढ़ पंकज सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें आरोप लगाया था कि संबंधित युवक (प्रेमी) करीब पांच साल से उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक व युवती को शनिवार को रामगढ़ पुलिस चौकी ले आई। पुलिस चौकी में जब दोनों ने साथ रहने की बात कही तो उनके परिवार वालों को बुलाया गया और उनके बालिग होने की जानकारी देते हुए शादी के लिए कहा गया। पहले तो वे तैयार नहीं थे, लेकिन काफी समझाने-बुझाने पर तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें