फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुपट्टा खींचने पर युवती ने युवक को जड़ा तमाचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही युवती का दो युवकों ने दुपट्टा खींच लिया और छेड़खानी की। इस पर युवती ने एक युवक को लाइब्रेरी में घुसकर तमाचा जड़ दिया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। थाने पहुंचे युवकों के परिजन युवती से माफी मांगते रहे, लेकिन युवती कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपित दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग से पढ़कर वापस निकल रही थी। तभी वहां मौजूद उसके पड़ोस के युवकों ने उसके साथ छींटाकशी की और उसका दुपट्टा खींच दिया। जब युवती ने उनका विरोध किया तो युवक वहां से खिसक लिए और पास की लाइब्रेरी में जाकर बैठ गए। अपमानित युवती लाइब्रेरी में पहुंची और वहां बैठे युवक को तमाचा जड़ दिया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गया। इसकी फुटेज पुलिस ने लाइब्रेरी जाकर निकाली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती लाइब्रेरी में आकर वहां बैठे युवक को तमाचा मार रही है। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे और प्रकरण को लेकर कहासुनी चलती रही। थाने पहुंचे युवक के घर की महिलाएं और परिजन युवती से माफी मांगते रहे, लेकिन युवती कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें