बसपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इसमें संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने का संकल्प जताया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए जुटने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मिठाईलाल भारती ने पूर्व मंत्री घूरा राम को बेल्थरारोड से प्रत्याशी घोषित किया।
उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए निंदा की। कहा कि सरकारी मशीनरी बेलगाम होकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। अपराधियों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। इसके चलते अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
कहा कि बसपा ही ही समता मूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने पूर्व मंत्री घूरा राम को बेल्थरारोड का प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गई। इस दौरान घूरा राम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
स्वागत से अभिभूत घूरा राम ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही जनता के हित में शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्धता जताया। पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की अपील की।
सम्मेलन में सीताराम भारती, डा. बलिराम, ओमकार शास्त्री, शेषनाथ, शिवशंकर चौहान, संजय उपाध्याय, विनोद सेहरा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अन्य पार्टी छोड़ भारी संख्या में लोग बसपा में शामिल हुए। लोकगीत गायक कलाकारों ने संगीत का जलवा बिखेरा।