फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कान्वेंट की अपेक्षा सरकारी स्कूल बेहतर’

Sat, 11 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए नगर स्थित तहसीली स्कूल प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक और छात्रों को काबीना मंत्री नारद राय ने सम्मानित किया। इस मौके पर एक शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


काबीना मंत्री नारद राय ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों का अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के अपेक्षा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में योग्य शिक्षक हैं।

शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री नारद एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लल्लन मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। तत्पश्चात भोजपुरी गायक डा. कमला प्रसाद और परशुराम केशरी ने स्वागत गीत गाया कि गंगा जल के पनिया, घरिलवा ए रामा, देखि-देखि रऊरा सबके हुलसे ला हियरवा हमार...।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री नारद राय ने कहा कि शिक्षक चुनाव से लेकर, जनगणना आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में शिक्षकों को भरपूर सम्मान मिलना चाहिए। शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि शिक्षकों ने जो कार्य किया है। उससे समाज में उनकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ी है। कहा ज्यादातर सफल लोग सरकारी विद्यालय में पढ़कर ही अपनी मुकाम बनाए हैं।

  समाज के सभी वर्ग के लोगों को अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए संकल्प लेना होगा। तभी सही मायने सरकार की मंशा फलीभूत होगी। इस दौरान उन्होंने काबीना मंत्री नारद राय के समक्ष शिक्षकों के समस्याओं को रखा। श्रमिक समन्वय समिति के नेता बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों की शिक्षा भी प्राथमिक विद्यालयों से ही हुई है।

जरूरत यह है कि समय के साथ इन विद्यालयों को में भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराया जाए। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, बृजेश कुमार सिंह, संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह, विजयशंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, बब्लू तिवारी, शक्ति कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह तथा संचालन विजय बहादुर ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें