चिलकहर। भूतनाथ फुटबॉल क्लब रामपुर खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गाजीपुर की टीम ने बलिया को 5-1 से हराया।
बलिया इलेवन और टाउन क्लब बक्सर के बीच मैच के 23वें मिनट में गाजीपुर के राशिद खान ने पहला गोल किया। 30वें मिनट में बलिया टीम के अंकित कुमार बेहतरीन गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल हाफ मैच में गाजीपुर टीम के राशिद खान ने 40 वें मिनट में गोल कर दिया। इसके बाद गाजीपुर के खिलाड़ी गोल ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 पर लाद दिया। रोमांचक मुकाबले में 65वें मिनट में गाजीपुर टीम के राशिद खान ने गोल कर दिया जो बढ़त मैच समाप्त होने तक कायम रही। इस प्रकार गाजीपुर ने बलिया को 5-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इससे पहले भूतनाथ फुटबॉल क्लब रामपुर असली खेल मैदान परिसर में फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच का मुख्य अतिथि समाज सेवी मुटुर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। मैच में रेफरी की भूमिका में रिंकू खान, जाबेद खान इकरान रहे। कमेन्ट्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, हिंमाशु वर्मा, संजय पासवान, भोलू सिंह, पवन सिंह, शिवम सिंह, विक्की आदि उपस्थित रहे। संवाद