बेल्थरारोड। न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रांगण में 43वें जूनियर शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसके फाइनल में रविवार को बालक वर्ग में गाजियाबाद ने रोमांचक मैच में मुजफ्फरपुर को 7 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। गाजियाबाद ने 21 व मुजफ्फरपुर ने 14 अंक जुटाए।
बालिका वर्ग में वाराणसी ने आजमगढ़ को 21-19 से शिकस्त दी। इसके पूर्व सेमीफाइनल में बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर ने मैनपुरी को 21-19 तथा वाराणसी ने गाजियाबाद को 21-24 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रबंधक सतीश दुबे व प्रशासक मोनिका दुबे ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शूटिंग बाल संघ के जिलाध्यक्ष सतीश दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप में प्रदेश के 22 जिलों के जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अन्य जिलों के खिलाड़ियों से अनुभव साझा किए। इस मौके पर डॉ. फैजुर्रहमान, असलम वारसी, पूनम प्रसाद, जीशान, अतुल तोमर, तारकेश्वर सिंह मौजूद रहे। संवाद