फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 62 लाख की लागत से डेढ़ किमी के दायरे में पोखरे में बनेंगे घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह नगर पंचायत की ओर से बड़ी बाजार सब्जी मंडी में भूतेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

नगरीय पोखरा संरक्षण योजना के तहत नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित इस पोखरे का 62 लाख की लागत से सुंदरीकरण होना है। प्रथम किस्त में 31 लाख से सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू ने बताया कि पोखरे के चारों तरफ लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में घाट और सीढ़ियां बनाई जाएंगी। पोखरे के किनारे चौड़े पाथवे का निर्माण होगा। किनारे फूल-पौधे लगाए जाएंगे। दुर्गा मंदिर के पास में ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क और अत्यधिक ओपन जीम लगाई जाएगी।
सुरक्षा की दृष्टि से पोखरा सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा। देखभाल के लिए कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी भी रहेगी। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट और हाई मास्क लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा। व्यवसायी लोकनाथ गुप्ता, प्रवीण पटेल ने कहा कि बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के लिए काफी लाभदायक होगा। यहां लोग टहलने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें