फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी का वरिष्ठ सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिना अनुमति के विद्यालय परिसर से बाहर चले जाने,प्रधानाचार्या द्वारा डाटा फीडिंग की सूचना देने पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता एवंलापरवाही बरतने के आरोप में संयुक्त शिक्षा निदेशक,आजमगढ मण्डल योगेन्द्र कुमार सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बलिया के वरिष्ठ सहायककलामुद्दीन को निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में कलामुददीन, वरिष्ठ सहायक कार्यालय, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आजमगढ़ में सम्बद्ध रहेगें।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बलिया के कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कलामुद्दीन पर प्रधानाचार्या से बिना अनुमति के विद्यालय परिसर से बाहर चले जाने एवं दूरभाष पर प्रधानाचार्या द्वारा डाटा फीडिंग की सूचना देने पर भी कार्यालय अत्यधिक विलम्ब से पहुंचने और वार्ता के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, शासकीय कार्यों में अपने पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरतने और कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुये जेडी,आजमगढ़ मंडल योगेंद्र कुमार सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें