फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने बैठक में बनाई रणनीति

Sun, 10 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला ग्राम प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक नगर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों से मांग किया कि गांव की जनता विकास के लिए दबाव बना रही है। ऐसे में ग्रामीणों के मांग की मद्देनजर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराया जाए। ग्राम प्रधानों ने कहा  प्रिया शाफ्ट की लोडिंग एवं कार्यपूर्ति का सवाल है वैसे में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया जाए । निर्देशों के अवहेलना करने वाले अधिकारियों के  वेतन आहरण पर रोक लगाई जाए। पटखौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं सफाईकर्मियों के बीच हुए विवाद को सफाईकर्मी संगठन में तुल देना ठीक नहीं है। दोनों पक्ष से मुकदमा होने के बाद भी अगर सफाईकर्मी इसे हवा देंगे तो ग्राम प्रधान संगठन भी चुप नहीं बैठेगा। सर्व सम्मत से जिलाध्यक्ष विनोद गिरी ने संगठन का विस्तार करते हुए रेवती ब्लाक आसमान ठोठा के ग्राम प्रधान राजेश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष तथा विनोद कुमार को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्रीनिवास मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जगमोहन यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, राजेश वर्मा, लालबहादुर, अरूण वर्मा, पंचदेव यादव, संतोष सिंह, धर्मेंद्र, मुन्ना राय, शोभनाथ, अजय सिंह, राजकुमार पाठक, सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें