फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार- बार ट्रिपिंग से मिलेगी निजात : नारद

Mon, 13 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के टाउन फीडर बिजली के ओवर लोड होने और बार-बार ट्रिपिंग करने से नगर के लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सब्जी मंडी के पीछे एक नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। फिलहाल में इस उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिसकी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उसका शिलान्यास 25 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन



यह बातें सोमवार को सूबे के खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने नगर के एक निजी होटल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। उन्हाेंने कहा कि नगर के समस्त फीडरों में से टाउन-2 और थ्री के ओवर लोड के चलते बार-बार ट्रिप कर जाता है, जिससे लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 लोगों ने कई बार इस मुद्दे को मेरे समक्ष रखा। लोगों को परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से बात कर नया उपकेंद्र बनाने सुझाव रखा गया था जिसकी मंजूरी मिल गई है। 25 अप्रैल को प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री यासिर शाह उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। नगर के सभी ट्रांसफार्मरों के लोड की जांच कर क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


आवश्यकता के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे वर्ष 2016 से शहरी क्षेत्र को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली मिल सके। इसी मौके पर आजमगढ़ मंडल के मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ओवरलोडेड ट्रांसफार्मराें को देखते हुए 96 ट्रांसफार्मर और लगाए जाएंगे जिसमें से 25 ट्रांसफार्मर लगा        दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें