नगवां स्थित राजश्री पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव रविवार की शाम धूमधाम के साथ मनाया गया । छात्रों ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार, शंभू पाठक एवं राज कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सत्यम शिवम सुंदरम्, ये मेरे प्यारे वतन, बरसों से मेघा बरसों, राम देखे सिया, सियाराम को, चिंटिया कलाइयां, बोल रोधा बोल, ये है छोटा सा छोटी सी आशा आदि मनमोहक प्रस्तुति कर उपस्थित अभिभावकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विद्यालय परिवार के वार्षिकोत्सव पर अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा नेता आनंद स्वरूप शुक्ल, राज कुमारी गुप्त, बच्चन जी प्रसाद, बच्चन जी गुप्त, धीरज गुप्त, शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन विवेकानंद सिंह एवं आभार अनीता गुप्ता ने प्रकट किया।