फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी के लिए तैयार कराएं नक्श

Sun, 22 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों के एसपी के साथ बैठक की। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के रास्तों के नक्शे बनाने को कहा।
विज्ञापन



आईजी ने कहा कि यूपी-बिहार से सटे थाने आपस में संपर्क बनाये रखें।इससे दोनों तरफ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। सीमा  के थाने-चौकी व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर आपस में जुड़े रहें। पुलिस अधिकारी बीच-बीच में भी आपस में बैठक करते रहें। दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों के अवांछित तत्वों को चिह्नित कर लें। कहा कि अपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर भी तगड़ी नजर रखें। दोनों सीमावर्ती गांवों के रास्तों का नक्सा बनाकर आदान प्रदान कर लें। नदी में भी पेट्रोलिंग की व्यवस्था पर जोर दिया। इसके लिए नावों की व्यवस्था कर पीएसी की जल पुलिस मंगा ली जाए। इसके यूपी-बिहार की पुलिस ज्वाइंट पेट्रोलिंग भी करती रहे।

राजनीतिक रूप से सक्रिय रूप से लोगों की भी एक सूची बना लें। अधिक से अधिक लोगों को 107,116 में पाबंदी की कार्रवाई करते रहें। इसकी थानेवार समीक्षा भी होगी। जिलाधिकारी ने बिहार से आए अधिकारियों से कहा कि उधर से आने वाले लोगों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाए। बैठक में डीआईजी धर्मवीर, एसपी बलिया रामप्रताप सिंह, एएसपी  भोजपुर, सीओ केसी सिंह  सहित दोनों प्रदेश के सीमावर्ती  जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें