फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंगल पांडेय की जयंती पर होंगी सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
बैठक करते समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दुबहर। मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को नगवा ढाला स्थित कैंप कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने की। बैठक में 30 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती के आयोजन तथा संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जयंती समारोह के अवसर पर अलग -अलग शिक्षण संस्थाओं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता कराकर उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक सूत्रधार थे। उन्होंने अपने साहस और बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनका योगदान केवल 1857 की क्रांति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मंगल पांडेय के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए।



इस मौके पर बबन विद्यार्थी, विवेक सिंह, नफीस अख्तर, कमलेश पांडेय, नरेंद्र सिंह, अजीत पाठक, रंजीत सिंह, संदीप गुप्ता, मोहन यादव , पवन गुप्ता , चिरंतन गुप्ता, बच्चन जी गुप्ता, डॉ. हरेंद्र यादव , डॉ. सुरेश, विश्वनाथ पांडेय, श्री भगवान साहनी, संजय जायसवाल आदि रहे। संचालन नितेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें