फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत त्रिदंडी स्वामी के नाम पर हुआ गंगाघाट का नामकरण

विज्ञापन
नगवां जनाड़ी स्थित गंगा घाट को त्रिदंडी स्वामी के नाम पर नामकरण करते संत विद्या भास्करजी महाराज ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर। संत त्रिदंडी स्वामी महाराज के नाम पर रविवार को गंगा नदी पर बने जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास के घाट का नाम त्रिदंडी स्वामी के नाम पर किया गया। इसका विधिवत नामकरण एवं उद्घाटन महान संत विद्या भास्कर महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार कर शिलापट्ट के अनावरण के साथ किया।
विज्ञापन

विद्या भास्कर ने कहा कि जहां संतों के चरण पड़ जाते हैं, वहां की धरती युगों युगों तक पवित्र हो जाती है। इस घाट पर तो देश के महान संत त्रिदंडी स्वामी ने विशाल यज्ञ का आयोजन भी करवाया था। आज यहां के लोगों ने इस घाट का नाम उनके नाम पर रखकर बहुत ही पुनीत कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने कई प्रेरक प्रसंग भी उपस्थित लोगों को सुनाए। इस मौके पर मौनी बाबा, डा.ॅ जय गणेश चौबे, शिवजी पाठक ,विमल पाठक, घनश्याम पांडेय, चन्द्र प्रकाश पाठक, राधा कृष्ण पाठक, राकेश पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, अखिलेश चौबे, सुनील मिश्र, पालू पाठक, जगेशर मितवा, अंजनी पाठक, लल्लन तिवारी, दर्दर गिरि, लपन पाठक, लालू पाठक, ओमप्रकाश, बबुआ पाठक, आदित्य, धनेश, राजकुमार आदि रहे।
श्रीमद्भागवत कथा कल से : दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती गांव स्थित अखार के दत्तूमठ स्थित पोखरे पर आगामी 24 दिसंबर से एक जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक पं. गौरवकृष्ण शास्त्री कथा सुनाएंगे। आयोजक मंडल के सदस्य मनोज गिरि ने बताया कि 24 दिसंबर की सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें