फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर के निचले इलाके के दो मोहल्लों में घुसा गंगा का पानी

विज्ञापन
गंगा नदी के बाढ़ के पानी ​घिरा निहोरा नगर तथा नाव के सहारे आवागमन करते बाढ़ पीड़ित।संवाद
विज्ञापन
बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। रविवार को लगभग तीन सेमी बढ़ाव पर रहने वाली गंगा नदी की सोमवार की शाम को जलस्तर के बढ़ाव में कमी दर्ज की गई। इसके बाद भी शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं, महावीर घाट से गंगा तट तक जाने वाले मार्ग पर एक फीट तक पानी लग गया है। इससे उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने-जाने के लिए प्रशासन की तरफ से चार नाव प्रदान की गई है। गायत्री नगर व निहोरा नगर काॅलोनी में लोग छतों पर रहने को मजबूर हो गए है।
गंगा नदी के लगातार बढ़ाव पर होने के कारण टोंस नदी का भी जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती लोगों में दहशत फैल गई है। जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए तटवर्ती सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बजे गंगा का जलस्तर 58.88 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरा बिंदु 57.615 मीटर से करीब 1.30 मीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी है।
पूर्वानुमान के मुताबिक जलस्तर के 59.150 मीटर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। एसडीएम सदर गोपेश तिवारी ने बताया कि महावीर घाट गंगा तट मार्ग पर चढ़े पानी के कारण चार नावें लोगों के आने व जाने के लिए लगाई गई हैं। गायत्री व निहोरा नगर काॅलोनी में घुसे बाढ़ के पानी पर नजर रखी जा रही है।
दया छपरा में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी रही। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी फिर से फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में पहले से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी निकलने में अभी समय लगने की संभावना है।

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा निहोरा नगर तथा नाव के सहारे आवागमन करते बाढ़ पीड़ित।संवाद

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा निहोरा नगर तथा नाव के सहारे आवागमन करते बाढ़ पीड़ित।संवाद

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा निहोरा नगर तथा नाव के सहारे आवागमन करते बाढ़ पीड़ित।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें