फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 14 Nov 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान उमड़े श्रद्घालु।
विज्ञापन
महर्षि भृगु की तपोस्थली में सोमवार की भोर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा-तमसा तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान संगम तट पर जनसैलाब उमड़ा रहा। स्नान-ध्यान करने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। तत्पश्चात भृगु बाबा और उनके शिष्य दर्दर मुनि का दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन



रविवार की दोपहर बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए नगर क्षेत्र के गंगा तट पर बक्सर, आरा, छपरा, सिवान आदि जनपदों के साथ पूर्वांचल के कई जनपदों से भी लाखों श्रद्धालु भृगु क्षेत्र में पहुंचे। शाम होते-होते शहर में भीड़ उमड़ी रही। शिवरामपुर घाट पर गंगा महाआरती देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जुट गए थे।
जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ हो रही आरती में रम गए। रात करीब 11 बजते-बजते गंगा घाट स्नानार्थियों से खचाखच भर गए थे। वहीं रात में लोग मंदिर, होटल, धर्मशाला तथा रेलवे स्टेशन पर शरण लिए हुए थे। आधी रात के बाद मौजूद लाखों लोगों ने गंगा-तमसा संगम में डुबकी लगाई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। जिला प्रशासन की माने तो सुबह आठ बजे तक करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें