फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खुशहाल होंगे तो बनेगा उत्तम प्रदेश

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सिकंदरपुर में आयोजित कृषि मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते काबीना मंत्री मो. रिजवी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कृषि पर आधारित प्रदेश है। यहां के किसान और पशुपालक खुशहाल होंगे तभी यह उत्तम प्रदेश बनेगा। सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों पशुपालकों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। प्रदेश के पशुधन मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी ने ये बातें जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में रविवार को आयोजित किसान मेले के उद्घाटन के बाद कहीं।
विज्ञापन


नेशनल मिशन आन ऑयल सीड्स एंड ऑयल पाम योजनान्तर्गत आयोजित मेले का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति है कि किसान, नौजवान, गरीब सुरक्षित रहे और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कहा कि चुनाव पूर्व वादा किया गया था कि सरकार बनने पर सिंचाई मुफ्त की जाएगी। सरकार बनते ही नहरों और स्टेट ट्यूबवेल का पानी मुफ्त कर दिया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में नंबर वन है लेकिन यहां प्रति पशु दूध उत्पादन  ढाई लीटर है। जबकि कई प्रदेशों में यह औसत चार से पांच लीटर है।
विज्ञापन


प्रदेश में भी यह औसत 4 से 5 लीटर प्रति पशु लाना है। इसके लिए सरकार किसानों को डेयरी आदि खुलवाने में मदद कर रही है। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, कृषि प्रसार अधिकारी पीयूष राय, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें