फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस करती रही निगरानी; पापों के नाश की कामना

Thu, 05 Jun 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर लाखों भक्तों ने उत्तर प्रदेश के बलिया में आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस की निगरानी जारी रही। देर शाम को भी कई लोगों ने गंगा में स्नान-दान किया। इसके बाद पूजन-अर्चन का दाैर चलता रहा।
विज्ञापन
गंगा स्नान के बाद घाटों पर लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गुरुवार को गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसको लेकर घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ लोगों ने पतित पावनी में स्नान किया। इसके बाद गंगा पूजन का दान-पुण्य भी किया। अलसुबह से ही आस्था की डुबकी लगाने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन


घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को पहले से ही मुस्तैद कर दिया गया था। महावीर घाट संगम तट पर स्नान करने वालों की सबसे अधिक भीड़ थी। अगल-अलग घाटों पर करीब आठ लाख से अधिक लोगों ने गंगा में स्नान किया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है। पौराणिक विश्वास है कि इस दिन गंगा स्नान और अन्न, वस्त्र, तेल का दान करने से पितृ दोष और पापों का नाश होता है।
विज्ञापन


वाहनों की अधिकता के कारण शहर में एवं स्नान घाट मार्ग पर जाम की स्थिति बनती बिगड़ती रही। शहर के माल्देपुर, मुबारकपुर, विजयीपुर समेत अन्य घाटों पर भीड़ लगी रही।

मझौवां क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भोर से ही क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मझौवां, पचरुखिया, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा, शिवपुर आदि गंगा घाटों पर स्नान करने के पश्चात दान पुण्य कर मंगलकामना किए।

घाट पर मंगल गान के साथ मां गंगा को हलवा-पूरी, गुड़ का भोग लगाया गया। कई श्रद्धालु देवी को पीली साड़ी भी चढ़ाएं। स्नान के बाद लोग गरीबों को अन्नदान कर रहे थे। घाटों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ के कारण यातायात प्रभावित रहा, जिससे 10 किलोमीटर लम्बा जाम का सामना भी लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन

गंगाघाट के समीप ध्वनि विस्तारक यंत्र पर अश्लील गानों के धुन पर नृत्य करने वालों का अलग ही मदमस्त झुंड दिखा। घाट पर लगी जेटी पर मुंडन संस्कार में आये लोग सेल्फी व जेटी से कूद स्नान करते रहे और पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पुलिस की नजरों के सामने ही जर्जर नावों में बैठ लोग गहरी नदी में मस्ती करते नजर आए।

लालगंज में गंगा दशहरा पर सती घाट,जगदीश पुर घाट,गछीया बाबा घाट और शिवपुर घाट पर हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं आस्था की डुबकी लगाई।

प्लेटफार्म बना सेल्फी व जंपिंग पॉइंट: हुकुम छपरा घाट पर जहाज के रुकने वाला बना प्लेटफॉर्म नहाने के लिए सेल्फी व जंपिंग पॉइंट बन गया है, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। प्लेटफार्म पर से गंगा में छलांग लगाते लोग गंगा के आगोश में समा जाए, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें