उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घर से शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की सोमवार शाम शौच करने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरीके से भागकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।
परिजन उसे लेकर थाने गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह आरोपी मोनू गौड़, समरजीत राजभर, अरविंद तुरहा, राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।