फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के साथ पूजे गए गजानन

विज्ञापन
नगर के चौक स्टेशन रोड स्थित गणेश मार्केट में एक घर में रखा गया भगवान गणेश का प्रतिमा तथा पूजन करते - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जनपद में निवास कर रहे महाराष्ट्रीयन लोग भगवान गणपति का अपने अपने घरों पर प्रतिमा स्थापित कर शनिवार को पूजन अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। जबकि अधिकांश लोग कोरोना के चलते अपने अपने घर को जा चुके हैं। वही नगर में इस बार गणेश की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई।
विज्ञापन

बता दे कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि को महाराष्ट्र के लोग नगर के स्टेेशन - चौक रोड पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन करते हैं। लेकिन इस वर्ष जनपद में निवास कर रहे महाराष्ट्र के लोग कोरोना के चलते अपने अपने घर को चले गए है। इसमें से केवल दो-तीन परिवार के लोग ही जनपद में रह गए हैं। जिन्होंने अपने अपने घरों में गणेश की प्रतिमा रखकर फल-फूल, मिष्ठान आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। जबकि इस वर्ष कोरोना के चलते गणेश की प्रतिमा नगर में स्थापित नहीं की गई। इस मौके पर अक्षय पाटिल, पंडित भोसले, पंकज भोसले, अमन सोनी, विनोद शिंदे, प्रकाश पाटिल, नागेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें