विश्व विकलांगता दिवस के तहत पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर, रसड़ा
की ओर से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित त्रिपाठी हाल एवं पुलिस परेड
ग्राउंड में जनपदीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें
मूकबधिर और नेत्रहीन छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जूनियर वर्ग के चम्मच दौड़ में गगन और जलेबी दौड़ में दीपक प्रथम रहे।
इस
दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत,
जागृति गीत, कव्वाली, भावगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
खेल
प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में जूनियर वर्ग में बलिया के गगन पाठक प्रथम,
रतसर की आसमा द्वितीय और सिकंदरपुर की सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में भीमपुर के ओमप्रकाश प्रथम, रतसर के मुरली द्वितीय अज्ञैर
रतसर के ही राधेश्याम तृतीय स्थान पर रहे।
जलेबी दौड़ में जूनियर वर्ग में
राघोपुर के दीपक, विनोद और सीमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर
रहे। सीनियर वर्ग में बलिया की कंचन प्रथम, राघोपुर के अरविंद द्वितीय और
बलिया की महिमा तृतीय स्थान पर रही।
इसी क्रम में बाल्टी में गेंद डालने
वाली प्रतियोगिता में बैजलपुर के रोहित प्रथम रहे। बैसाखी दौड़ में
गाजीपुर के डब्लू प्रथम तथा कन्हैया द्वितीय स्थान पर रहे। राघोपुर के अशोक
तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी यशवंत राव और सपा
नेता शैलेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्वांचल
ग्रामीण चेतना समिति के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश, अजीत, मनोज प्रजापति,
राजकुमार, कुमारी आरती, अनिता, रमजान अंसारी आदि मौजूद रही। अंत में सिस्टर
अगस्ता ने आगंतुकाें के प्रति आभार प्रकट किया।