फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस लाइन मैदान में हुई गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल करते पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन मैदान पर शनिवार को गणतंत्र दिवस के लिए परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड पर अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई । प्रथम परेड कमांडर के रूप में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया। परेड में आठ टोलिया शामिल हुईं। रिहर्सल परेड में समस्त टोलियों के साथ मोटरसाइकिल दस्ता, एसओजी दस्ता, पीआरवी 112 दस्ता, स्पेशल टीम दस्ता, यातायात दस्ता, फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिंक टीम दस्ता, रेडियों शाखा, फायर टीम, महिला पुलिस दस्ता, प्रिजन वाहन, पुलिस बैंड ने शिरकत कर शौर्य का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए एकरूपता बनाने एवं टोलीवार अच्छा प्रदर्शन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों के साथ 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे पुलिसकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। परेड देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें