मनियर। थाना क्षेत्र के पीलूई गांव के फतेहपुर के पास रविवार को कार ने फल रखे ठेला को टक्कर मार दी। जिसमें फल विक्रेता भूसी राजभर (45) पुत्र बसावन राजभर निवासी मलाहू टोला गंभीर रूप से घायल गए।
आसपास के लोगों ने घायल को पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।
भरतपुरा गांव निवासी भूसी राजभर पीलूई की तरफ से ठेले पर फल बेंचकर अपने गांव लौट रहे थे। सिकंदरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे गोबर के ढेर में फंस गई, जिसे जेसीबी से निकलवाया गया। पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।