संजय मिश्र बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष बने
- फोटो : अमर उजाला
संजय मिश्र बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष बन गए हैं। इनके नाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि ये पहले जिला महामंत्री थे और पार्टी के साथ संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। इनके नाम की घोषणा से ब्राह्मण बहुल बलिया सीट पर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद ब्राह्मणों को साधने की कोशिश माना जा रहा है।