फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए चलेंगी 100 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले स्नान में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रविवार से 100 बसों का संचालन किया जायेगा, जिसमें मऊ व बेल्थरा डिपो की दस-दस बसें और बलिया डिपो की 80 बसें शामिल है।
विज्ञापन

रोडवेज के लेखाधिकारी महेश पांडेय ने बताया कि ये बसें 29 नवंबर यानि रविवार से एक दिसंबर तक 24 घंटे लगातार चक्रमण करेंगी। इन पर रोटेशन के अनुसार चालक और परिचालकों की तैनाती की जायेगी। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके अलावा पचास बसें रोडवेज बस स्टैंड से जिले के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए चलेंगी। बलिया से बिल्थरारोड के मध्य 30 बसें, मऊ से बलिया के मध्य 10, बलिया से नगरा के मध्य 20, आजमगढ़ से बलिया के मध्य पांच और वाराणसी से बलिया के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई जायेंगी। बलिया रोडवेज बस स्टैड से बसें सिकंदरपुर, रतनपुरा, मदनपुरा, इब्राहिमपट्टी, गड़वार, भीमपुरा, कुमुबगंज घाट, माल्दह, लिलकर, जिगिरसड़, गढ़मलपुर व पुरा होते हुए इन्हीं विशेष मार्गों पर संचालित होंगी। स्नान पर्व को होने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसमें यात्रियों की सुविधाओं के हिसाब से बसें लगायी गयी हैं। अस्थायी मेला बिंदु हैबतपुर में बनाया गया है। बलिया, रसड़ा व बक्सर मार्ग की बसों का संचालन हैबतपुर से होगा। ऐसे पूरे मेले के दौरान भी स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी, जो यात्रियों की सुविधाओं के हिसाब से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें