फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरौली में अप्रैल से बनेगा पक्का पुल

Thu, 03 Mar 2016 01:23 AM IST
From April will be a strong bridge Druli
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीवानकलां गांव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहुंचने पर दर्जनाें कार्यकर्ता खरीद दरौली पीपापुल की जगह स्थाई पक्कापुल बनाने की मांग करने लगे। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव पूर्व आपने पक्का पुल बनाने का वादा किया था लेकिन वह पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के सामने कार्यकर्ताओं के सवाल करने से कुछ पल के लिए प्रशासन सकते में आ गया। अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। पार्टी के नेता भी असहज हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने स्ेिथति संभाली और उन्होंने कहा कि उनकी मांग को जायज ठहराया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक मुहम्मद रिजवी से कहा कि वे अधिकारियों से बात करके इसी हफ्ते पुल का प्रस्ताव तैयार कराकर भेजें। उसे तत्काल स्वीकृति दी जाएगी और अप्रैल तक पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि  अप्रैल तक हर हाल में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और जिंदाबाद के  नारे लगाने लगे। इस मौके पर डा. मदन राय, रामजी यादव, मो. राजिक रिजवी, अनंत मिश्रा, शिवजी यादव, गुड्डू सिंह, चंद्रमा यादव अनिल पांडेय, दानिश उमर, लालू शर्मा, तारिक अजीज, फैजी अंसारी, खुर्शीद, रामेश्वर पांडेय, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें