समाज कल्याण मंत्री रामगोविंंद चौधरी के घर गोसाईंपुर में बुधवार को
वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल किसान और
मजदूर की बातें करती हैं, उनके हित में काम नहीं करती। जबकि हम मजदूरों,
गरीब और किसानों को हित में कागजों पर नहीं जमीन पर लगातार काम कर रहे हैं।
सड़क, बिजली, पानी और रोजगार मुहैया कराने के लिए जितना काम हमारी
सरकार ने किया है उसकी तुलना कोई भी भाजपा सरकारों कर सकता है। आबादी बढ़ने
के साथ और रोजगार सृजन की जरूरत है। जल्द ही सरकार पुलिस भर्ती शुरू
करेगी। इस बार पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी केवल मेरिट और
शारीरिक योग्यता परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। लखनऊ से बलिया
एक्सप्रेसवे भी दो साल में बनाने की योजना है। कार्ति चिदंबरम की विदेशी
कंपनियों में हिस्सेदार के सवाल पर कहा कि वैश्वीकरण के दौर में कोई भी
व्यक्ति किसी देश में कंपनी स्थापित कर सकता है। उसकी हिस्सेदारी खरीद सकता
है।
कार्ति चिदंबरम ने किसी कंपनी में कहां से पैसा लगाया है, इसकी जांच
करना केंद्र सरकार की एजेंसियों का काम है। सरकार को इसकी जांच कराना
चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने रामगोविंद
चौधरी के परिवार वालों से मुलाकात की। कन्या को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, पूर्वमंत्री नारद राय,
संग्राम सिंह यादव आदि नेता मौैजूद रहे।