फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार किसानोें को मिली कर्ज से मुक्ति

Thu, 05 Oct 2017 11:36 PM IST
ballia
विज्ञापन
शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते सांसद भरत सिंह। - फोटो : ballia
विज्ञापन
मंडी समिति में गुरुवार को फसल ऋण मोचक योजना प्रमाण-पत्र वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें 1600 किसानों को चार करोड़ 30 लाख छह हजार 340 रुपये ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया गया। सांसद भरत सिंह व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण वितरण किया। ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सरकार ने किसानों के ऋण माफ कर उनको बड़ी राहत दी है। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर किसानों की उन्नति के लिए बड़े कदम उठा रही है। कहा कि ऋण माफी के बाद 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना आसान होगा। बलिया नगर के विधायक ने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ किया है। प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई है। जिसमें प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना बेहद महत्वपूर्ण है। उपजिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने किसानों की सुविधाओं के लिए हर समय उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। उप निदेशक कृषि इंद्राज ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी दी। यह भी बताया कि कृषि रक्षा यंत्र लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से लाभ पा सकते हैं।

पशुपालन करने की विशेष अपील करते हुए कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने किसानों को तहसील में मिलने वाली सुविधाओं व निर्धारित शुल्क आदि के बारे में बताया। कहा कि खसरा-खतौनी, जाति, आय, निवास आदि जैसी सुविधाओं के लिए निर्धारित शुल्क ही दें। कोई अधिक पैसे की मांग करें तो सीधे तहसीलदार या एसडीएम को बताएं।
विज्ञापन


उधर, बैरिया के बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर में ऋण मोचक प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यहां बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने 900 किसानों को पांच करोड़ 19 लाख 94 हजार 550 रुपये कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बांटा। उन्होंने कहा कि ऋण माफी से किसानों से काफी राहत मिलेगा। कहा कि किसानों के लिए कई लाभाकारी योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें