फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला यात्रियों को निशुल्क बस यात्रा, रोडवेज की विशेष तैयारी

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा के तहत रोडवेज बस स्टेशन परिसर ​स्थित बस में स
विज्ञापन
चौकियामोड़। रक्षाबंधन पर बहनों की मायके यात्रा आसान बनाने के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों को निशुल्क बस यात्रा मिलेगी। इसका असर बेल्थरारोड डिपो पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि डिपो के बेड़े में 51 बसें हैं। इनमें करीब 36 बसें बृहस्पतिवार को विभिन्न मार्गों पर रवाना हुईं। ये बसें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया और रसड़ा मार्गों पर चल रही हैं। शेष बसें भी उतारी जाएंगी। रक्षाबंधन के दौरान महिला यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ी है। वर्तमान में बसों में करीब 90 फीसदी महिलाएं सफर कर रही हैं। भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें उतारने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें