फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाद एजेंसी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, मैनेजर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। साइबर ठग समय के साथ ठगी का ट्रेंड बदल रहे हैंं। सहतवार थाने में एक कारोबारी को फोन कर उर्वरक का डीलरशिप दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला आया है। कागजात बनवाने व स्टॉक भेजने के नाम पर कुल 16 लाख रुपया बैंक खाता में जमा करने के बाद भी उर्वरक न आने पर कारोबारी को ठगी का एहसास होने पर पुलिस को शिकायत की। पुलिस उक्त मोबाइल नबंर व मैनेजर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कुसौरी निवासी प्रदीप गुप्ता गल्ला का व्यापार करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उर्वरक का व्यापार करने के खोजबीन के दौरान एक मोबाइल नंबर मिला। जिस पर बातचीत करने पर राजेंद्र मिश्र ने खुद को इफ्को का रीजनल मैनेजर बताया। उससे डीलरशिप देने का झांसा देकर पांच हजार रुपये का स्टाम्प पेपर ई-मेल पर मंगवाया। उसके कहने पर मार्केटिंग मैनेजर सरोज सोलंकी ने डीलरशिप लाइसेंस भेज दिया तथा उर्वरक के लिए पैसा मांगा। उसके कहने पर तीन बार में 16 लाख रुपये आनलाइन खाता में भेज दिया। काफी दिनों बाद भी जब उर्वरक नहीं पहुंचा तो प्रदीप ने दोनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल नबंर बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर प्रदीप ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें