फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विदेश भेजने का नाम पर ठगी, कंपनी और कर्मचारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर विदेश भेजने के विज्ञापन दिखाकर ठगी करने मामले में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कंपनी और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संजीव कुमार गुप्ता निवासी हेतिमपुर (मठिया) थाना महुआडीह देवरिया ने शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश भेजने का प्रचार देख कर कासिम बाजार स्थित कार्यालय पर पहुंचा। वहां लड़के लड़कियां काम कर रहे थे।
उन्हें गुगल पे के माध्यम से इजराइल जाने के लिए टिकट व वीजा के लिए दो लाख एक रुपये रोहित कुमार के खाते में भेजा। फर्जी वीजा तथा फर्जी एअर टिकट दे दिया गया। बाद में पता चला कि इन्होंने कई लोगों से इसी तरह से ठगी की है। ठगी करने वाले गिरोह का सरगना राजवीर, धनंजय वर्मा, पिंटू शर्मा, अनिल कुमार, रोहित कुमार, सचिन, जितेंद्र कुमार और नंद किशोर वर्मा ने हमारे साथ ठगी की है। इनके गैंग में कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। दूसरी तरफ सुग्रीव कुमार निवासी पिपराइज गोरखपुर ने तहरीर में शिवी इंटनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी को इजराइल जाने के एयर टिकट व वीजा के नाम पर एक लाख रुपये फोन पे से देने का आरोप लगाया। सुग्रीव ने कंपनी पर 12 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट देकर ठगी का आरोप लगाया। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पर कंपनी के प्रबंधक व कर्मचारी पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें