फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक समेत छह पर धोखाधड़ी केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। स्थानीय विकास खंड के आमघाट गांव में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान एवं रोजगार सेवक समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव के सुरेश निषाद ने न्यायालय में मामला दर्ज कर आरोप लगाया था कि गांव के निवर्तमान प्रधान जयराम निषाद ने गलत तरीके से कूट रचित कर अपने पांच अन्य प्रस्तावों के साथ गांव के राजेश कुमार चौधरी का रोजगार सेवक के रूप में चयन किया था। शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि राजेश कुमार चौधरी तथ्यों को छिपाकर गोपाल कुमार चौधरी बन गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना करने का आदेश जारी किया। इसके बाद पुलिस ने राजेश कुमार चौधरी, जयराम निषाद, शंभूनाथ निषाद, मुसाफिर निषाद, जगरनाथ निषाद, रमाशंकर निषाद के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें