फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल चौथे युवक की भी हुई मौत

विज्ञापन
बांसडीह-बलिया मार्ग स्थित राजप़ुर चट्टी पर बाइक-कार की भिंडत में चार लोगों की मौत के बाद रोते-बिल? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बलिया-बांसडीह मार्ग पर राजपुर चट्टी के समीप सोमवार की देर शात बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चौथे युवक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने चारो युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव निवासी मनोज पुत्र रामबचन 20, मंटू 25पुत्र पुर्नवासी, अनिल 30 पुत्र दिहू और अखिलेश 28 पुत्र छठ्ठू राजभर एक ही बाइक से बांसडीह कस्बा जा रहे थे। जबकि हुंडई कार बांसडीह से बलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजपुर चट्टी के समीप बाइक और कार की आमने- सामने से टक्कर हो गई, जिसमें मनोज, मंटू और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ चार युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि चारो मृतक युवक मजदूरी करके जीवन यापन करते थे।
चार मौत के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे
बांसडीहरोड। क्षेत्र के राजपुर में सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत के बाद मंगलवार को कई घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के लोगों का कहना था कि जिस गांव में एक साथ चार अर्थियां उठी हों और चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई हो वहां आखिर कोई चूल्हे में आग कैसे जला सकता है। यदि जला भी ले और खाना बना भी ले तो खाना हलक से नीचे कैसे उतरेगा, क्योंकि अभी चारों का चेहरा निगाहों से हट ही नहीं रहा है।
विज्ञापन

बिना धूम-धड़ाके के निकली बरात
बांसडीहरोड। गांव के लोगों ने बताया कि मंगलवार को गांव से दो बरात जा रही है और दो बरात गांव में आ भी रही है। अब पहले से तय शादियां तो रोकी नहीं जा सकती, लेकिन एक साथ चार मौतों का असर गांव से जाने वाली दोनों बरातों में दिखा। दोनों ही बरात बिना धूम-धड़ाके के निकाली गई और महिलाओं ने मांगलिक गीत भी ऐसे गाए कि उनसे उन परिवारों के दु:खों में बढ़ोत्तरी न हो, जहां एक साथ चार चिताएं जली हैं। उधर, मृतकों के घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था। गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने में जुटी थीं।
----------------------
दादा का नहीं हुआ श्राद्ध, चार और अर्थियां उठीं
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बलिया बांसडीह मार्ग के राजपुर में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज राजभर के दादा स्व. अमावस राजभर की 20 फरवरी को घर पर अचानक तबियत खराब हुई। लोग कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई। अभी दादा का छह मार्च को श्राद्ध था। दादा का श्राद्ध भी नहीं बीता की, उनके ही खानदान के चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें