बलिया। पूरे परिवार के साथ कोरोना संक्रमित पाये गये प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी की चौथी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अपने पोस्ट में खेल मंत्री ने चिकित्सकों के साथ-साथ अपने समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया है। जिन्होंनें उनके स्वस्थ्य होने की कामना की थी। साथ ही यह शीघ्र स्वस्थ होकर जनमानस की सेवा में उपस्थित होनें का आश्वासन भी दिया हैं।
बता दें कि एक माह पूर्व हुई कोरोना जांच में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी पूरे परिवार के साथ पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें उनकी माता रमुनि देवी 88 वर्ष, पत्नी दीपिका तिवारी (39), पुत्री सृष्टि दीप (13) और सानवी दीप (10 ) शामिल थी।