फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पर शराब की खेप के साथ बिहार के चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
जीआरपी द्वारा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बैग शराब लेकर बिहार तस्करी कर ले जाने वाले आराेपी युवक।
विज्ञापन
बलिया। जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से शराब की खेप के साथ बिहार के चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ट्रॉली बैग और छह पिट्ठू बैग में रखी 61.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 57,100 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित पैदल पुल के पास चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके सामान से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 93 बोतल व 34 टेट्रा पैक शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयप्रकाश सिंह (24), विशाल कुमार (24), राकेश कुमार (24) और रितेश कुमार (23) के रूप में हुई है। चारों बिहार के वैशाली और पटना जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण बलिया से शराब खरीदकर बिहार ले जाते हैं और वहां ऊंचे दाम पर बेचते हैं। इस बार भी सुरेमनपुर से शराब खरीदकर ट्रेन से बिहार ले जाने की तैयारी थी, लेकिन स्टेशन पर ही पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

जीआरपी बलिया थाने में चारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में सीआईबी गोरखपुर के निरीक्षक कुंवर शाह, निरीक्षक दुर्गेश कुमार, जीआरपी के उपनिरीक्षक ओम शंकर गुप्ता, कांस्टेबल राम जनम राजभर और सीआईबी वाराणसी के कांस्टेबल मो. इजहार शामिल रहे।

पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जा रहे 11.16 लीटर अंग्रेजी शराब

बलिया। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शराब की खेप के साथ बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 13,200 रुपये बताई गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी लेने पर शराब की 24 बोतल बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बबलू कुमार निवासी नया जान टोला, गुदरी बाजार, थाना भगवान बाजार, सारण छपरा बिहार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बलिया से शराब खरीदकर ट्रेन के जरिये बिहार ले जाता है और वहां ऊंचे दाम पर बेचता है। युवक पर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें