शिक्षा क्षेत्र नगरा में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों का तालाबंदी कराते बीईओ आरपी सिं
नगराt/इंदरपुर। शिक्षा क्षेत्र नगरा में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने चार विद्यालयों पर ताला जड़ा। इन विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भी थमाया।
बीईओ ने आरएन पब्लिक स्कूल रेकुंआ, केडीएस चिल्ड्रेन स्कूल गड़वार रोड, मेथोडिस्ट मिशन स्कूल गोठवा, नागाजी सरस्वती विस्तार सेवा खारी पर पहुंच कर मुख्य गेट पर ताला जड़ा। इसके बाद इन विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किया। बीडीओ ने नोटिस में कहा कि विद्यालय संचालन न करने के संबंध में कई बार नोटिस दिया गया था। विद्यालय बंद भी कराए गए थे। इसके बाद बिना मान्यता लिए एवं मान्यता के अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अब फिर विद्यालय का संचालन जारी रखा जाता है तो जुर्माना लगेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने चेताया है कि यदि कोई बगैर मान्यता के स्कूल संचालित करते पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।