फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रेनू यादव (25) पत्नी विजय शंकर यादव की सोमवार की देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी विसर्जन यादव की दूसरी बेटी रेनू यादव की शादी 3 जून 2023 को शाहपुर निवासी विजय शंकर यादव से हुई थी। भाई अमरजीत यादव ने आरोप लगाया कि शादी के पांच छह माह बाद से बहन का पति व ससुराल वाले दहेज की मांग पर उत्पीड़न करने लगे। दो माह पूर्व प्रताड़ना से तंग होकर बहन मायके चली आई थी। नाते रिश्तेदारों के साथ पंचायत होेने के बाद ससुराल वाले समझा बुझाकर विदा करा कर ले आए थे। जीजा काम नहीं करता था। अमरजीत ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम 7:30 बजे बहनोई विजय शंकर ने फोन कर बताया कि बहन की तबीयत खराब है और हम उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे हैं। आधे घंटे बाद फोन कर बताया कि बहन की मौत हो गई है। बहन के गले पर फंदे का काला निशान था। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि पीआरवी की सूचना पर मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। मृतका के पिता ने दहेज़ उत्पीड़न की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें