फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में चार विद्यालय मिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को 10 परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बीएसए के निरीक्षण के दौरान चार विद्यालय बंद मिले। बीएसए ने सबसे पहले नगर शिक्षा क्षेत्र के प्रावि रामपुर नं. एक और नं. दो पर पहुंचे, जहां 9.20 बजे तक दोनों स्कूल मिला। इसके बाद उन्होंने शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्रावि गोठउली नं. एक भी सुबह 9.30 बजे तक बंद मिला।
विज्ञापन

प्रावि जीराबस्ती नंबर दो भी बंद मिला। उप्रावि गोठउली पर सहायत अध्यापक श्वेता सिंह अनुपस्थित मिली। वहीं प्रावि परिखरा पर सुबह 9.55 बजे ही हस्ताक्षर बनाकर सहायक अध्यापक सीमा गायब थी। वहीं, शिक्षामित्र सरिता सिंह, रेनू सिंह, ज्योत्सना प्रभा व गुड़िया सिंह भी अनुपस्थित थी। प्रावि टकरसन पर सभी शिक्षक मौजूद मिले। प्रावि श्रीपुर पर प्रधानाध्यापक सुमन पांडेय, सहायक अध्यापक विकेश कुमार सिंह, पूनम मौर्या, शशिकला सिंह शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली। वहीं, शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्रावि बजहां पर सहायक अध्यापक अकांक्षा सिंह तथा उषा देवी और मंजू तिवारी 22 सितंबर से अनुपस्थित मिली। उप्रावि दुबौली पर सहायक अध्यापक अनिता तिवारी अनुपस्थित मिली। बीएसए ने सभी शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें