हल्दी। थाना क्षेत्र के बाबूवेल निवासी दो किसानों ने पुलिस को शुक्रवार को तहरीर देकर बिहार निवासी दो नामजद तथा दो अज्ञात पर आरोप लगाया है कि वे उनके खेत का एक बीघा सरसों उखाड़ ले गए।
थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी गनेश पांडेय पुत्र जयराम पांडेय व शंभूनाथ चौबे पुत्र उमाशंकर चौबे ने हल्दी पुलिस को 11 मार्च को संयुक्त तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि हम दोनों लोगों का सात एकड़ 74 डिसमिल बाबूवेल मौजा के दियारा में खेत है। 10 मार्च की सुबह करीब 10 बजे बिहार के नैनीजोर निवासी गुड्डू तिवारी ऊर्फ जोगिंदर तिवारी पुत्र रासबिहारी तिवारी, लालजी तिवारी पुत्र चतुर्भुज तिवारी व दो अन्य लोग एक बीघा खेत उखाड़ ले गए हैं। 11 मार्च को लेबरों के साथ खेत कटवाने गया तो जान माल की धमकी देते हुए भगा दिया। तहरीर में कहा है कि इनके पास न कोई कागजात है न ही कोई आधार है। जबरदस्ती व सीनाजोरी के बल पर जबरन खेत हड़पने पर उतारु हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख वे लोग भाग गये। जबकि वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में संतोष जनक उत्तर न देने पर पुलिस ने राजनारायण तिवारी, गंगेश चौधरी, योगेश तिवारी व ओमप्रकाश तिवारी को शान्ति भंग में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।