फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एएसपी सहित चार पुलिसकर्मी राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एएसपी अनिल झा के अलावा दो उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मियों का शासन की ओर से चयन किया गया है। इनमें आईपीएस / एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा सहित के अलावा जिले के इसारी सलेमपुर के निकट सुल्तानपुर के रहने वाले एसटीफ गोरखपुर यूनिट में तैनात उपनिरीक्षक यशवंत सिंह के साथ ही एक उपनिरीक्षक व एक हेड कांस्टेबुल शामिल है। यशवंत को सम्मानित होने की सूचना गांव पहुंचते ही लोगों में खुशी का माहौल रहा। उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। ईमानदार मेहनती, बहादुर और क्राइम में बेहतरीन पकड़ के लिए जाने जाते है, एसआई यशवंत सिंह। जबकि एएसपी अनिल कुमार झा का दो दिन पूर्व पीपीएस से आईपीएस पद पर प्रमोशन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें