फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर मारपीट में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के शाह कुंडैल ग्राम में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं जिसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुंडैल ग्राम में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार को मामले ने तूल पकड़ लिया और लाठी-डंडे से लैस हो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर हुई मारपीट में देवेंद्र (45), रविंद्र (42), रमेश (25) व सुनीता देवी (20) घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें