जिले में चार नए मिले कोरोना मरीज, संख्या हुई 319
- दो की हो चुकी है मौत, 189 एक्टिव एवं 128 हो चुके हैं डिस्चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। जिले में शुक्रवार की आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या 319 हो गई है। जिले में अब तक कुल 315 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 128 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 189 हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। शुक्रवार को चार नए मरीज कहां के है। इसका अभी पता नहीं चल सका। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 339 मरीज हो गए हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पाव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे है। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी घर कोरोना से अछूता नहीं रह पाएगा।
------------------------
इनसेट..
जिले में पिछले 24 घंटे में यहां मिले संक्रमित मरीज
बलिया। शहर कोतवाली के उमरगंज में दो, जापलिनगंज में चार, बनकटा में एक, विजयीपुर में एक, बेदुआ में चांर, एससी कालेज चौराहा में एक, लक्ष्मी मार्केट में दो, फेफना थाना के भगवानपुर में एक, दुबहर थाना के शिवपुर दियर नई बस्ती में दो, मुरली छपरा ब्लाक के सूर्यभानपुर में एक व धतुरी टोला में तीन पॉजिटिव केस मिला हैं। इसके अलावा शहर के सिविल लाइन में एक, जगदीशपुर में दो, उप्र परिवहन विभाग में तीन, जिलाधिकारी कार्यालय में पांच, हरपुर में एक, मिड्ढी में एक, आवास विकास कालोनी में एक, एसबीआई बैंक मिड्ढी में एक, रसड़ा सीएचसी में एक, फेफना के अगरसंडा में एक, गड़वार में दो, नगरा में तीन, विकास खंड नवानगर के मालदा में एक पॉजिटिव केस मरीज मिले हैं।
--------------------------
श्रवण कुमार पांडेय