फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोलर लाइट से जगमग होगी फोरलेन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तैयार हो रहे फोरलेन को सुंदर बनाने की योजना तैयार होने लगी है। शहर क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के चार किमी को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसमें सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही नाले व डिवाइडर का काम लगभग हो गया है।
विज्ञापन

कटहल नाले पर बनने वाले पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। फोरलेन का काम अंतिम पड़ाव पर है। इसके बाद इसमें आकर्षक बनाने के लिए 1.20 मीटर बने डिवाइडर में फूल व पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, माल्देपुर से लेकर कदम चौराहे तक मार्ग के बीच में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे मार्ग सुंदर व साफ दिखाई दे। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। सड़क निर्माण के समय इस प्रस्ताव का नहीं डाला गया था, जिससे अवरोध पैदा हो गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से एनएचआई की संस्तुति पर प्रस्ताव को स्वीकृत के लिए शासन को भेजा गया है। विभाग की माने तो जल्द ही इसके लिए स्वीकृति मिल जाएगी।
इसके बाद चार किमी शहर की राष्ट्रीय मार्ग पूरी तरह से बेहतर लगेगा। फोरलेन सड़क कार्य के लिए 48.95 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हुई है। करीब चाढ़े चार किमी बनने वाली फोर लेन सड़क की चौड़ाई तकरीबन 14 मीटर है। इसमें एक लेन सात मीटर चौड़ा हैं। इधर बीच सड़क को फाइनल टच देने का कुछ दिनों से रुका हुआ है। एनएचआई के परियोजना निदेशक एसडी पाठक ने बताया कि फोरलेन का कम फाइनल स्टेज पर चल रहा है। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। चार किमी फोरलेन का आकर्षक बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें