फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिला समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना का कहर थमने के बजाय दिन प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक स्तर पर पांव पसार चुका है। जिसका नतीजा है कि सोमवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें पंदह के रामपुर बाछापार निवासी 65 वर्षीय महिला, चिलकहर के कुरेजी निवासी 45 वर्षीय महिला, मनियर के रिगवन निवासी 65 वर्षीय वृद्ध तथा नवानगर के डूहाबिहरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध शामिल है। जबकि पिछले 180 नए लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 196 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 3166 हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2192 है। होम आइसोलेशन में 2203 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 47 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि रविवार को 1950 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें