फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक चौराहे पर फंसे रहे यात्री

Sun, 21 Jan 2018 11:26 PM IST
ballia
विज्ञापन
बिहार में मानव श्रृखला के मद्देनजर भरौली चौराहा पर वाहनों को रोकती बिहार पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमा से सटे बिहार प्रांत में रविवार को बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा के खिलाफ मानव शृंख्‍ाला बनाकर संदेश देने एवं जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके चलते सीमावर्ती रास्ते को बिहार प्रशासन की ओर से आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इस कार्यक्रम की पहले से जानकारी नहीं होने के कारण भरौली चौराहे पर करीब चार घंटे तक यात्री फंसे रहे। आलम यह रहा कि कईयों की ट्रेन भी छूट गई और लोग परेशान रहे। बिहार में आयोजित मानव शृंख्‍ाला का आयोजन सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 12 बजे तक किया गया और इसके लिए बक्सर के उत्पाद अधीक्षक को भरौली सीमा पर वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि सीमा पर इस तरह के आयोजन को लेकर न तो जिला प्रशासन को कोई जानकारी दी गई थी और न ही सीमावर्ती थाने को ही अवगत कराया गया था। इसके चलते सवारी गाडिय़ों की आवाजाही होती रही और सुबह करीब आठ बजे अचानक भरौली चौराहे पर बिहार पुलिस ने वाहनों को रोकना शुरु किया तो इसकी जानकारी हो सकी। यह देख आसपास के लोग जुटने लगे और विरोध भी जताने लगे। हालांकि पिकेट पर  तैनात पर नरहीं थाने के पुलिसकर्मियों ने बिहार पुलिस को समझाते हुए पुल के पास स्थित सीमा पर वाहनों को रोकने का सुझाव देते हुए सीमा तक  पहुंचाया। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें