चार अस्पताल बनेंगे एल-1 प्लस
--कोरोना की तीसरी लहर से बचाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जनपद की चार सीएचसी को एल-1 प्लस अस्पताल बनाया जाएगा। यहां 30-30 आक्सीजन युक्त बेडों की व्यवस्ता की जाएगी। ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को परेशानी न हो। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेवती, खेजुरी, सीयर और सोनबरसा सीएचसी पर यह व्यवस्था की जा रही है।
आक्सीजन युक्त बेडों के साथ ही यहां पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। अभी तक स्वास्थ्य के पास बसंतपुर में 55 बेड एल-2 और फेफना में 75 बेड का एल-1 अस्पताल है।