बांसडीह। कस्बे के बड़ी बाजार में एक सराफा की दुकान पर सोमवार को चार महिलाओं ने सोने के आभूषण देखने के बहाने नकली गहने से बदल दिया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
बांसडीह बड़ी बाजार स्थित रमेश सोनी की दुकान पर चार महिलाएं आई और सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने कान की बाली ट्रे में रखकर महिलाओं को दी। देखने के दौरान एक महिला ने सोने की एक बाली को कपड़े में छिपा लिया और
नकली बाली ट्रे में रख दिया। दुकानदार को शक हुआ। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें सच्चाई सामने आ गई। सीसीटीवी में एक महिला सोने की बाली को नकली बाली से बदलती दिखी। दुकानदार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर हुए कोतवाली ले गई। वहां महिलाओं से कई जोड़ी नकली पीली धातु के सामान की बरामदगी हुई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिलाओं के साथ चार माह का एक नवजात भी है। एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लिया है।